श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम द्वारा कलम से उठा प्रदूषण के खिलाफ हुंकार ,कवियों ने जगाई हरित चेतना
मंच से उठा हरित बिगुल कवियों ने तोड़ा प्रदूषण का पुल - कवि अशोक गोयल "चक्रवर्ती"
अयोध्या । 5जून श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम जनपद गाजियाबाद के तत्वाधान में एक विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण प्रदूषण पर आयोजित किया गया कलम कारों द्वारा विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रदूषण के खिलाफ हुंकार से कवियों ने हरित चेतना जगाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल चक्रवर्ती ने की विशिष्ट सानिध्य कवि चंद्रभानु मिश्र जी का मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव राज त्यागी रहे। मंच की सुबह बधाई राष्ट्रीय प्रभारी कवयित्री बीना गोयल ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉक्टर स्नेह लता भारती अध्यक्ष श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम जनपद गाजियाबाद द्वारा किया गया। महासचिव कवयित्री रजनी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी रचनाकारों में पर्यावरण प्रदूषण पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर प्रदूषित वातावरण को खत्म करने के लिए रचनाएं प्रस्तुत की कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों के रूप में डॉ मधु स्वामी गाजियाबाद,रचना झा झारखंड, कवित्री रिचा शर्मा श्रेष्ठा करनाल हरियाणा,रविंद्र पाल सिंह रसिक मथुरा ,
रीता गुगलानी फरीदाबाद किरण अग्रवाल प्रतापगढ़ , किरण यादव हरियाणा ,कुसुम रानी सिंगल फरीदाबाद ,नीरज सिंह अमरावती महाराष्ट्र,डॉक्टर सरिता गर्ग, ग़ाज़ियाबाद ,राजेश्वरी बाजपेई जबलपुर मध्य प्रदेश ,कोमल सिंह गुरु छत्तीसगढ ,ईश्वर चंद्र विद्या वाचस्पति ,वीरेंद्र पाठक हाथरस, किरण यादव हरियाणा सुमन गर्ग दिल्ली ,राजीव राज त्यागी ,चंद्रभानु मिश्रा,डॉक्टर रजनी सिंह डॉ स्नेह लता भारती वेद विद्यासागरपंचारियाशर्मा,बीकानेर,ममताश्रवणअग्रवाल ,कवयित्री बीना गोयल राष्ट्रीय प्रभारी ,बाल कवि हिमांक गोयल पिलखुवा,बाल कवि नंदीका अग्रवाल हापुड़,आशा बिसारिया चंदौसी
.jpg)
