ad

स्वामी माधवदास उदासी जी का 59 वां जन्मोंत्सव 6 जून को


 

स्वामी माधवदास उदासी जी का 59 वां जन्मोंत्सव 6 जून को

खंडवा। सिंधी समाजजनों व्दारा सिंधी कॉलोनी स्थित आस्था केंद्र बालकधाम प्रमुख स्वामी माधवदास उदासीन जी का 59 वां जन्मोत्सव 6 जून शनिवार को बडी हर्षाल्लास के साथ श्रृध्दा पूर्वक मनाया जाएगा। इस मौके पर गुरूवार 4 से शनिवार 6 जून तक मातृशक्ति व्दारा तीन दिवसीय सुखमणी पाठ का सामूहिक वाचन होगा। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि जन्मदिन के मौके पर शनिवार शाम 6 बजे समाज की माता बहनों द्वारा सुखमणि साहब का सामूहिक पाठ आयोजित होगा। वही 7 से 8 बजे तक सत्संग एवं भजन गायक लखन टोपलानी, अशोक मंगवानी, कन्नू साईं आदि व्दारा भजनों गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों होगी, तत्पश्चात श्री गुरुग्रंथ पाठ साहिब जी पर भोग होगा। रात्रि 8 बजे समाजजनों द्वारा शिष्यों, सेवकों एवं समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में एक विशाल केक काटा जा कर स्वामी जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बाबा बोदाराम एकता मंडल के हरीश तलरेजा, मोहन दीवान, मनोहरलाल सबनानी,  मनोहर संतवानी, नारायणदास चावला, महेश चंदवानी, जेठानंद हरचंदानी, निर्मल मंगवानी, ईश्वर जेठवानी, प्रदीप चंचलानी आदि सदस्यों व्दारा आयोजन का लाभ लेने की अपील की गयी हैं।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post