ad

सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में भावुक हुए गंगा प्रसाद सक्सेना प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसोरिया


 

सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में भावुक हुए गंगा प्रसाद सक्सेना प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसोरिया 

तपोनिष्ठ पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री राम शर्मा के कृपा पात्र हैं जी पी सक्सेना जी-  प्रदीप लारिया

सागर । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसोरिया के प्राचार्य गंगा प्रसाद सक्सेना की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, संयुक्त संचालक शिक्षा एस पी सिंह बिसेन, प्रख्यात चिंतक एवं राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से संयुक्त संचालक डॉक्टर प्राचीश जैन, पूर्व संयुक्त संचालक डॉक्टर एम. एस. गौर, शिक्षा विद प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र प्रताप तिवारी की गरिमा में उपस्थिति में माता सरस्वती के पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन गौर नगर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने किया।

 विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि शासकीय सेवानिवृत्ति के  उपरांत सक्सेना जी अब आत्मदर्शी तपोनिष्ठ महापुरुष पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री राम शर्मा की कृपा से गायत्री परिवार में ज्यादा समय देकर सेवा और ध्यान में संलग्न रहेंगे, डॉक्टर एसपी सिंह बिसेन ने कहा जो केवल परहित का उपदेश करता है वही सच्चा शिक्षक गुरु है डॉक्टर प्राचीश जैन, डॉक्टर एम एस गौर,डॉक्टर आनंद गुप्ता ने कहा कि सर्व समर्थ परमात्मा समस्त मानव हृदय में व्याप्त है उसका सानिध्य प्रदान करने धर्म कार्य में संलग्न रहना ही जीवन का उद्देश्य है।

डॉक्टर महेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि श्रद्धा ही धर्म का मूल्य है और जी पी सक्सेना शाश्वत सनातन धर्म का आचरण करने नई पारी प्रारंभ कर रहे हैं साहित्यकार आचार्य पंडित महेश त्रिपाठी ने कहा कि भगवान माता गायत्री की उपासना करते हुए उनके प्रति अनन्य अनुराग और भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों विद्यार्थियों समाज जनों के मध्य ज्ञान भक्ति श्रद्धा की त्रिवेणी संपूर्ण सागर में सक्सेना जी पुष्पित पल्लवित  करेंगे 

आचार्य महेश ने सक्सेना जी के साथ शिक्षा क्षेत्र में किए गए नवाचारों का विशेष उल्लेख करते हुए उनके शिक्षा क्षेत्र में कृत योगदान की प्रशंसा की।

इस अवसर पर नगर पालिका मकरोनिया के अध्यक्ष महिपाल जी, पार्षद विवेक सक्सेना जी गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे । सभी ने श्री जी पी सक्सेना जी को पुष्पहार शाल श्रीफल से सेवानिवृत्ति विदाई दी।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post