संतोष श्रीवास्तव को मिला अमृता प्रीतम पुरस्कार
भोपाल । साहिर लुधियानवी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था भोपाल द्वारा हिंदी भवन महादेवी वर्मा कक्ष में पंजाबी और हिंदी की नामचीन लेखिका अमृता प्रीतम की स्मृति में वरिष्ठ साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव को अमृता प्रीतम पुरस्कार प्रदान किया गया।
संतोष श्रीवास्तव की अब तक 32 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा उनकी किताब नागा साधुओं की रहस्यमई दुनिया बेस्ट सेलर में आ चुकी है। उन्हें विदेश के तथा भारत के कई प्रादेशिक तथा अखिल भारतीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)

आदरणीय संतोष श्रीवास्तव जी को बहुत बहुत बधाई। वे इसकी हकदार हैं और हमारे लिए गर्व की बात है।
ReplyDelete