ad

हर हर सनातन घर घर सनातन के उद्घोष के साथ शुरू हुई नई पहल, महंत श्री जयेशदास जी उदासीन राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय धर्म प्रचारक विश्व सनातन परिषद


 

हर हर सनातन घर घर सनातन के उद्घोष के साथ शुरू हुई नई पहल, महंत श्री जयेशदास जी उदासीन  राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय धर्म प्रचारक विश्व सनातन परिषद

 खंडवा। हर घर , हर बस्ती , हर गाँव , हर शहर में जब तक सनातनियों के द्वारा सनातन धर्म का अलख नहीं जगाया जाएगा तब  तक सनातन धर्म की ध्वजा पूरे विश्व में फ़ैहरना नामुमकिन। जब - जब धर्म  की हानि हुई है  तब - तब ईश्वर को  अवतार लेना पड़ा है ! दुनिया  का सबसे प्राचीन धर्म सनातन धर्म है यह  अनादि धर्म है , जो लाखों - करोड़ों सालो से चला आ रहा है। धीरे - धीरे सनातन धर्म को हिस्सो में , पंथो में बाटा जा रहा है, जिससे हमारे सनातन धर्म को हानि हो रही है ! लोग बटते जा रहे है , जिससे सनातन धर्म  और सनातनी सभ्यता धीरे - धीरे कम होती नज़र आ रही है ! हर शहर , हर गाँव , हर घर से सनातनी विचार धारा कम हो रही है। यह बात राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय धर्म प्रचारक विश्व सनातन परिषद के  महंत श्री जयेशदास जी उदासीन  ने कही। सनातन धर्म  भारत राष्ट्र  की प्राचीन संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता की अनमोल धरोहर है जिसमें सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम प्राणार्पण के लिए सदैव तत्पर हैं, हमारा उद्देश्य राष्ट्र में गौ, गंगा, गीता, गायत्री एवं गुरूज्ञान का अक्षुण्ण  प्रभाव पुनः स्थापित करना है, ताकि भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के आव्हान यज्ञ में जन जन की आहुति के लिए चेतना जागृति की जा सके। साईं बलरामदास गुरूजी उदासी विश्व सनातन परिषद के संगठन मंत्री श्री दीपक पांडे जी ने आहवन किया है ! राष्ट्र के सभी संत , महापुरुष एवं राष्ट्र में सभी सामाजिक संस्थाओं के सभी हिंदू सनातन धर्म के अनुयायी हमारे विश्व सनातन परिषद से जुड़े , ताकि राष्ट्र के जन - जन को इस पावन यज्ञ में आहुति अर्पित कराई जाये्।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post