ad

काव्य : इम्तिहान समझ जिओ जिंदगी यही कहना है -एस के कपूर"श्री हंस" ,बरेली


 काव्य : 

इम्तिहान समझ जिओ जिंदगी यही कहना है

गीत 

**

*इम्तिहान समझ जिओ जिंदगी यही कहना है।*

धैर्य विवेक सहजता ही बस जीवन का गहना है।।

**

मिल  कर चलो कि बहुत हसीन ये जिंदगानी है।

अपनों में नहीं अपने में रहो हो जाती बेगानी है।।

जीवन कुछ कहना सुनना और कुछ सहना है।

*इम्तिहान समझ जिओ जिंदगी यही कहना है।।*

**

आदर भाव से दिल की हर गांठ खुल जाती है।

नेह स्नेह- प्रेम  से हर    एक मैल धुल जाती है।।

हरजीत पक्की गर पासउत्साह वाणी भाई बहना हैं।

*इम्तिहान समझ जिओ जिंदगी यही कहना है।।*

**

मीठे बोल प्यार के क्या खूब कमाल दिखाते हैं।

उतरते सीधे  दिल में और चेहरे खिल जाते हैं।।

भागते नहीं वो जीतते जिन्हें मुसीबत में रहना है।

*इम्तिहान समझ जिओ जिंदगी यही कहना है।।*

**

 - एस के कपूर"श्री हंस" ,बरेली 


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post