ad

भव्य महायज्ञ एवं श्री महालक्ष्मी देवालय स्थापना महोत्सव 23 जुलाई से : 75 लाख के स्वर्ण आभूषणों से होगा माता का दिव्य श्रृंगार


भव्य महायज्ञ एवं श्री महालक्ष्मी देवालय स्थापना महोत्सव 23 जुलाई से : 75 लाख के स्वर्ण आभूषणों से होगा माता का दिव्य श्रृंगार

भोपाल। करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में 23 से 25 जुलाई 2026 तक श्री महालक्ष्मी देवालय के 11वें स्थापना महोत्सव के अवसर पर त्रिदिवसीय सार्वभौम दिग्विजय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विश्व शांति के लिए हवन होगा।
महायज्ञ में करुणाधाम के पीठाधीश्वर गुरूदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमां  ममता शांडिल्य मुख्य यजमान के रूप में हवन में सहभागी होंगे। इस अवसर पर विश्व शांति, राष्ट्र की समृद्धि तथा भारत को विश्वगुरु बनाने की प्रार्थना की जाएगी। आयोजन के दौरान पूरे करुणाधाम परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा।
आयोजन का प्रमुख आकर्षण माता महालक्ष्मी का 75 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण हार एवं अन्य स्वर्ण आभूषणों से विशेष श्रृंगार रहेगा। माता को बहरीन से मंगवाई गई विशेष पोशाक धारण कराई जाएगी, जबकि श्रृंगार में उपयोग होने वाला स्वर्ण दक्षिण भारत से विशेष रूप से मंगवाया गया है। तीनों दिन माता का अलग-अलग दिव्य पोशाकों में श्रृंगार किया जाएगा।
आश्रम के श्री शाश्वत शांडिल्य प्रतिदिन शाम को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 23 जुलाई को दुर्गाचरितम् की प्रस्तुति, जबकि 24 जुलाई को नृत्य संकीर्तनम् की विशेष प्रस्तुति होगी। इसके अतिरिक्त तीनों दिनों तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post