पीएमश्री विद्यालय घाटाबिल्लौद में विद्यार्थियों की प्रगति एवं संस्कार आधारित चर्चा हुई
घाटाबिल्लौद । पीएमश्री विद्यालय घाटाबिल्लौद, जिला-धार में *गुरुपूर्णिमा पखवाड़े* के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों के क्रम में *PTM (Parent & Teacher Meeting)* का आयोजन किया गया।
इस बैठक का मुख्य विषय *"विद्यार्थियों की प्रगति एवं संस्कार आधारित चर्चा"* रखा गया। कार्यक्रम में *अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी* संयुक्त रूप से सम्मिलित हुए।
बैठक में विद्यार्थियों की *शैक्षणिक प्रगति* के साथ-साथ उनमें *नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं अच्छे संस्कारों* के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को बच्चों के अध्ययन, व्यवहार एवं नियमितता में सुधार हेतु उपयोगी सुझाव दिए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही *डॉ. रागिनी स्वर्णकार* ने अपने उद्बोधन में कहा कि "विद्यार्थियों को देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने में पालक, शिक्षक व समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है।"उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ समय व्यतीत कर उनके नैतिक विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि उन *अभिभावकों का सम्मान* किया गया जिनके बच्चों का परीक्षा परिणाम *उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक* रहा। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों *श्री समद मंसूरी, डॉ. रीना गुप्ता एवं श्रीमती सुनीता मिमरोट* ने पालकों से व्यक्तिगत चर्चा कर मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम का *संचालन श्री विनोद पांडेय* द्वारा किया गया।
PTM का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आभार श्रीमती आकांक्षा मालवीया द्वारा व्यक्त किया गया।
अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की और इसे नियमित रूप से आयोजित करने का सुझाव दिया।
Tags:
समाचार
.jpg)