ad

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की गोष्ठी सम्पन्न



काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की गोष्ठी सम्पन्न

वाराणसी । शनिवारिय गोष्ठी का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। जिसकी अध्यक्षता डा. दिनेश दत्त पाठक ने किया।मुख्य अतिथि विजय चंन्द्र त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार जी रहे। संचालन संस्था के उपाध्यक्ष मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत डा. दिनेश दत्त पाठक ने सरस्वती बन्दना कर किया। 
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, सत्यनारायण जी, डा. विनोद कुमार स्वामी, गणेश सिंह प्रहरी, डा. दिनेश दत्त पाठक,  विजय चंन्द्र त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव टोपी, अमरनाथ जी, विजय चंन्द्र त्रिपाठी,आशिक बनारसी, राकेश प्रसाद दूबे, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मोहकम बनारसी, फुर्तीला बनारसी, आनन्द कृष्ण मासूम, उमेश सिंह इत्यादि रहे। 
आज की गोष्ठी में आये हुए सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल के माध्यम से एक से एक बढ़कर काव्य पाठ किया। 
अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया। उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।

 - भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष, 
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post