श्री रमाकांत राजौरिया का शाल, माला, पुस्तक भेंट कर किया सम्मान
सागर । रविवार को सुबह श्रीराम कॉलोनी गोपालगंज में *श्रेष्ठ शिक्षक श्री रमाकांत राजौरिया की सेवानिवृत्ति उपरांत* निज निवास पर अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुप्रसिद्ध साहित्यकार आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी (पूर्व शिक्षा अधिकारी सागर) ने राजौरिया जी को शाल, श्रीफल, माला एवं "सदा अटल" पुस्तक भेंट कर तिलक लगाकर स्वागत किया। *आचार्य महेश त्रिपाठी ने कहा कि राजौरिया जैसे आदर्श शिक्षक हमारे शिक्षा जगत के ऐसे जाज्वल्यमान नक्षत्र हैं जो सदैव विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।* राष्ट्र निर्माता शिक्षक से भारतीय संस्कृति, धर्म, अध्यात्म की त्रिवेणी प्रवाहित होती है। राष्ट्रीय सुंदरलाल बहुगुणा पर्यावरण शिखर सम्मान 2026 प्राप्त मुरली मनोहर शुक्ला ने भी रमाकांत राजौरिया का यथोचित सम्मान कर उनके स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक रमाकांत राजौरिया के परिजन रत्नेश राजौरिया, श्रेय (नीलेश) राजौरिया, श्रीमती वैजन्ती राजौरिया श्रीमती सीमा राजौरिया सार्थक राजौरिया राध्या राजौरिया उपस्थित रहे।
Tags:
समाचार
.jpg)