सीएमओ द्वारा फिक्स रेट पर विज्ञापन जारी करने के विरोध में पत्रकारों ने नपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
सीएम स्तर तक विरोध दर्ज कराने की दी चेतावनी
इटारसी। नर्मदापुरम पत्रकार संघ, इटारसी के समस्त पत्रकारगणों ने नगर पालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे को स्थानीय रेस्ट हाउस में सीएमओ की कार्यप्रणाली के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा है। साथ ही यह चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर की जाएगी।
ज्ञापन में बताया गया है कि नवागंतुक मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सुरेखा जाटव द्वारा अपनी मर्जी से यह तय किया गया है कि समाचार पत्रों को जनसंपर्क विभाग की नीति के विरुद्ध फिक्स रेट पर विज्ञापन जारी किए जाए। पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि मुख्य नपा अधिकारी स्वयं राज्य शासन की ओर से नियुक्त हैं, इसलिए उन्हें शासन के द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। मप्र जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रत्येक समाचार पत्र की विज्ञापन दरें प्रतिवर्ष अलग-अलग जारी की जाती हैं और स्थानीय निकाय उसी अनुसार समाचार पत्रों को विज्ञापनों का भुगतान करते है।
पत्रकारों की दो टूक मांग
पत्रकारों ने नपाध्यक्ष से मांग की है कि सीएमओ द्वारा फिक्स रेट पर विज्ञापन जारी किए जाने की कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि इटारसी के किसी भी समाचार पत्र द्वारा फिक्स रेट पर कोई विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया जाएगा। साथ ही इसे नगर के पत्रकारों के विरुद्ध षडयंत्र और दमनकारी नीति समझा जाएगा। पत्रकारों ने कहा कि अगर नपाध्यक्ष चौरे से इस समस्या का समाधान नहीं हो पाता है मुख्यमंत्री स्तर तक मामले को लेकर शिकायत की जाएगी।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार जम्मू सिंह उप्पल, सुधांशु मिश्र, रोहित नागे, मंजू ठाकुर, अनिल मिहानी, कन्हैया गोस्वामी, , गिरीश पटैल बीएल श्रीवास्तव, इन्द्रपाल सिंह, मनोज कुंडु, अरविंद शर्मा, राहुल शरण, राजकुमार बाबरिया, मनीष ठाकुर, मंगेश यादव, भूपेंद्र विश्वकर्मा, कुशल नवथले, दिलीप शर्मा, खेमराज परिहार, देवेंद्र तिलोटिया, राहुल अग्रवाल, तौसीफ खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
Tags:
समाचार
.jpg)