मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग भोपाल ट्रांसफर, भोपाल से दिव्यांक सिंह होंगे नए मंदसौर कलेक्टर
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर। राज्य शासन के नव नियुक्त मुख्य सचिव श्री अशोक। बर्नवाल के हस्ताक्षर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार प्रदेश भर 20 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी हुई है।
इसमें 2015 बैच की मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग का स्थानांतरण भोपाल किया गया है। उन्हें संचालक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है ।
जुलाई 2024 में मंदसौर जिले में पदस्थ हुई श्रीमती अदिति गर्ग ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाई और नवाचारों को लागू करने और क्रियान्वयन में जिले को उपलब्धि प्राप्त हुई । विकासात्मक कार्यों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं में उनकी विशेष भूमिका रही।
प्रशासनिक दक्षता से अपनी छाप छोड़ी है। इसके पूर्व श्रीमती गर्ग भोपाल इंदौर सहित अन्य स्थानों पर महत्वपूर्ण पदों पर रही है।
जारी सूची में शासन के आदेशानुसार वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी दिव्यांक सिंह को मंदसौर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे ।
अब जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारी दिव्यांक सिंह संभालेंगे ।
2017 बैच के नवनियुक्त कलेक्टर दिव्यांक सिंह IIT गांधीनगर से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं और प्रशासनिक सेवा में उनका अनुभव काफी समृद्ध रहा है।
24 मई 1991 को जन्में श्री सिंह दो वर्ष से अधिक समय इंदौर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) रहे, जिला पंचायत खरगोन के CEO, भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त और वाणिज्यिक कर विभाग में अपर आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। आरंभ में एसडीओ रेवेन्यू नागौद जिला सतना में पदस्थ रहे हैं।
Tags:
विविध
.jpg)