ad

फर्स्ट टाइम वोटर्स से स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू ने की शतप्रतिशत मतदान करने की अपील



पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को जागरूक करने के लिए स्वीप आइकॉन सारिका घारू का दूसरा वीडियो जारी

फर्स्ट टाइम वोटर्स से स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू ने की शतप्रतिशत मतदान करने की अपील

नर्मदापुरम ।  सीईओ एमपी संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन और कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन में जारी हुआ जागरूकता का दूसरा वीडियो गीत
दतिया विधानसभा उपचुनाव में इस बार युवा मतदाता लोकतंत्र की दिशा तय करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं। जिले के ऐसे युवा, जिनके नाम एसआईआर के बाद  हाल ही में मतदाता सूची में शामिल हुए हैं और जो पहली बार पोलिंग बूथ की दहलीज लांघने वाले हैं, उन्हें मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू ने एक अनोखा जागरूकता अभियान छेड़ा है।
इसी सिलसिले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश श्री  संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में सारिका घारू ने युवाओं को वोटिंग के प्रति आकर्षित करने और दतिया में शत-प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ  अपना दूसरा विशेष डिजिटल वीडियो जारी कर दिया है।
दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन में स्वीप आइकॉन सारिका घारू द्वारा जारी किए गए इस दूसरे वीडियो का मुख्य फोकस उन नव-मतदाताओं पर है, जो पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का सामना करेंगे। वीडियो में पहली बार वोट करने जा रहे युवाओं को लोकतंत्र की आवाज बनने और आगे बढ़कर मतदान करने की अपील की गई है ।
सारिका घारू ने वीडियो के माध्यम से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आपका पहला वोट भविष्य को गढ़ने का आपका पहला संवैधानिक अधिकार है। जागरूक बनें, ईवीएम की प्रक्रिया समझें और शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र में अपना योगदान दें
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post