ad

मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा, हुआ विशाल भंडारा



मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा, हुआ विशाल भंडारा

खंडवा। भंडारिया रोड स्थित आदर्श नगर में नगर के समाजसेवियों एवं क्षेत्र वासियों के सहयोग से माँ दुर्गा माता मंदिर में माँ दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश एवं मूति शोभायात्रा निकाला गई। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात विशाल भंडारा आयोजित हुआ। यह जानकारी देते हुए विनीत धनवारिया एवं निर्मल मंगवानी ने बताया कि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पंडित मनोज उपाध्याय के दिशानिर्देश में पांच पंडितों के गगन भेदी वैदिक मंत्रोंच्चारण के मध्य विधि विधान से संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व क्षेत्र में मातृशक्ति द्वारा बैंड बाजे की भक्तिमय सुर लहरियों के मध्य कलश यात्रा के साथ मूर्ति शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत हुआ। श्री धनवारिया ने बताया कि इस मौके पर नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव, समाजसेवी रितेश गोयल, अनुराग राठी, आनंद लखन संतोष नागोरी, कन्हैयालाल वर्मा, राहुल मेहता, प्रणय गुप्ता, संजय सोनी, निर्मल मंगवानी, नरेंद्र पटेल, जीतू , सुनील सोनार, दीपक प्रजापति, अमित मोरे, मनोज भावसार, सुरेंद्र सोलंकी, मुकेश पांडे, शैलेंद्र चौहान, नितिन पटेल, विशाल पाटीदार, नरेंद्र खेड़े आदि सहित क्षेत्रवासियों सहित अनेक मातृशक्तियों का बहुमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post