ad

पूज्य लालू बाबा के प्रथम बरसी पर 23 से आशापुरा माता मंदिर में होगा दो दिवसीय आयोजन


पूज्य लालू बाबा के प्रथम बरसी पर 23 से आशापुरा माता मंदिर में होगा दो दिवसीय आयोजन

खंडवा। रमा कालोनी रोड सिंधी कालोनी स्थित आशापुरा माता मंदिर में पूज्य लालू बाबा के प्रथम बरसी पर 23 से 24 अगस्त तक दो दिवसीय आयोजन मंदिर प्रमुख नवीन गंगवानी के सानिध्य में बड़ी श्रद्धा पूर्वक आयोजित होगा। इस मौके पर अनेक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही मां भगवती के विशाल जागरण के साथ पुण्य भोज का भी आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि बरसी उत्सव का आगाज रविवार 23 अगस्त को रात्रि 9 बजे पदमनगर की प्रसिद्ध जागरण समिति सोनी म्यूजिकल्स पार्टी के संजय सोनी, विजय सोनी एवं साथी कलाकारों द्वारा मां भगवती के विशाल जागरण भक्तिमय गीतों भजनों की सुंदर प्रस्तुतियों के साथ होगा। सोमवार 24 अगस्त मंदिर परिसर में प्रात: 9 बजे हवन-यज्ञ होगा पश्चात दोपहर 1 बजे से विशाल पुण्य भोज आयोजित होगा। आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील मंदिर समिति के राजू गुप्ता, विशाल साहनी, भरत गंगवानी, ताराचंद कृपलानी, गोलू कृपलानी, महेंद्र किशनचंद विशनानी, निर्मल मंगवानी, डाम नावानी, मनोज खेटपाल, संजू चंदानी, हरीश मलानी, विजय यादव, मुकेश, सोनू मेठवानी आदि सहित समिति के सदस्यों द्वारा की गई है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post