ad

अखंड भारत के संकल्प के साथ रानी अवंती बाई लोधी का जन्म दिवस मातृ शक्तियों के सम्मान के साथ मनाया गया


अखंड भारत के संकल्प के साथ रानी अवंती बाई लोधी का जन्म दिवस मातृ शक्तियों के सम्मान के साथ मनाया गया

इटारसी । राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के तत्वाधान में रानी अवंती संस्था में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के 195 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के संभागीय  अध्यक्ष पं मनोहर तिवारी एवं जिला अध्यक्ष पं सुजीत तिवारी ने रानी अवंती बाई की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया। इस दौरान रानी अवंती बाई की आकर्षक प्रतिरूपी झाँकी पर सभी ने तिलक लगाकर कर माल्यार्पण करके  श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हिन्दू शक्ति संगठन के प्रदेश महासचिव डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने रानी अवंती बाई लोधी के त्याग, बलिदान, प्रेरणा, करुणा एवं समर्पण को अपने जीवन में अपनाकर आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई ने 13 वर्ष की आयु में ही बाघ से  भिड़कर साहस के साथ मुकाबला किया था एवं वह भारत की 1857 की क्रांति की प्रथम महिला शहीद वीरांगना थीं। सभी अतिथियों ने रानी अवंती बाई की महिमा का वर्णन करते हुए मातृ शक्तियों को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने अखंड भारत के संकल्प की शपथ लेने के साथ मातृ शक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संस्था के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक देश भक्ति सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुति की गई। रानी अवंती बाई की आकर्षक सजीव झांकी के रूप में केटरीना बनेटिया ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विशेष अतिथि जिला सोशल मीडिया प्रभारी डॉ संदीप मालवीय, नगर अध्यक्ष सागर मालवीय, संस्था समन्वयक देवेंद्र कुमार चौरे उपस्थित रहें। सम्मानित होने वाली मातृ शक्तियों में कंचना खंडारे, अंकिता चौधरी, डॉली सारवान, अंजलि चौरे, खुशी बनेटिया, सपना हनोतिया, पुष्पा चौरे, उपासना सारवान शामिल रहें।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post