ad

पुलिस सम्मान एवं संवाद समारोह का आयोजन : तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिसकर्मियों का किया गया सम्मान


पुलिस सम्मान एवं संवाद समारोह का आयोजन : तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिसकर्मियों का किया गया सम्मान

 खंडवा।  रायपुर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस विभाग द्वारा की गई तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्रवाई के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने हेतु तारवानी एंड एसोसिएट्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में पुलिस सम्मान एवं संवाद समारोह का आयोजन किया गया।

मीडिया प्रभारी नैंसी शर्मा ने बताया कि समारोह का शुभारंभ सीए चेतन तारवानी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने पुलिस विभाग की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताते हुए समारोह के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ उनके अनुभव, चुनौतियों एवं समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझना था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया और आत्मीय संवाद सत्र आयोजित हुआ। क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने कहा कि क्राइम ब्रांच भले ही हमेशा वर्दी में नजर न आए, लेकिन दिन-रात लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए कार्यरत रहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हैं और बेहतर कार्य करने की ऊर्जा देते हैं। सिविल लाइंस के सहायक पुलिस आयुक्त रामाकांत साहू ने तारवानी एंड एसोसिएट्स के स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच इस प्रकार का सकारात्मक संवाद आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करता है। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सतर्कता और टीमवर्क पर भी विचार रखे।समारोह को संवादात्मक बनाने के लिए आर्टिकल्स ने पुलिस अधिकारियों से प्रश्न पूछे। अधिकारियों ने सहजता से उत्तर देकर अपने अनुभव साझा किए।कार्यक्रम में सीए दिनेश तारवानी, सीए सिद्धांत माखीजा, थाना प्रभारी सिविल लाइंस यमन देवांगन, पीएसआई राकेश राठिया, सुहिणी सोच महिला मंडल की महिलाएं सहित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, प्रेस प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वंशिका अग्रवाल, नैंसी शर्मा एवं साधना साहू ने किया। अंत में सीए दिनेश तारवानी ने सभी का आभार व्यक्त कर समारोह के समापन की घोषणा की। समारोह पुलिस एवं समाज के बीच संवाद, विश्वास और सहयोग को मजबूत करने वाली एक सार्थक पहल के रूप में सामने आया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post