ad

उत्कृष्ट राजस्व वसूली पर दो कर्मचारियों का सम्मान, सीएमओ ने बढ़ाया उत्साह



उत्कृष्ट राजस्व वसूली पर दो कर्मचारियों का सम्मान, सीएमओ ने बढ़ाया उत्साह

इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी में राजस्व वसूली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री सुरेखा जाटव ने गुरुवार को राजस्व शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान माह में सर्वाधिक एवं उत्कृष्ट राजस्व वसूली करने वाले प्रदीप दुबे एवं घनश्याम सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में सीएमओ सुश्री जाटव ने कहा कि नगर पालिका की वित्तीय मजबूती में राजस्व शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने दोनों कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ईमानदारी, मेहनत और टीम भावना से कार्य करने वाले कर्मचारी पूरे विभाग के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली कर नगर के विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राजस्व शाखा प्रभारी विनोद चौधरी, समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व शाखा के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post