महादेव का दिव्य गोवत्स श्री कृष्ण स्वरूप में श्रंगार किया
हरदा । पवित्र सावन माह के चतुर्थ सोमवार एवं द्वादशी के अवसर पर हरदा मंडी प्रांगण स्थित श्री पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का श्रंगार हुआ, जिसमें महादेव अपने दिव्य गोवत्स श्री कृष्ण स्वरूप में दिखाई दे रहे हैं,,, कलाकार जयकृष्ण चांडक का इस मंदिर में विगत बाईस सालों में सतत् एक सौ पांच वां श्रृंगार है, करीब सात घंटे लगे पूर्ण करने में,,, श्रृंगार में मिट्टी, रंग, चमकदार कपडा, चुनरी कपड़ा, फूलों की माला और रांगोली का उपयोग किया है, भाई रोहित सोनी का सहयोग रहा ।
Tags:
समाचार
.jpg)