स्वीकार्यता ही विकास का आधार : शासकीय कन्या महाविद्यालय में हार्टफुलनेस निबंध प्रतियोगिता आयोजित
मन और भावनाओं में संतुलन ही वास्तविक सफलता - डॉ. आर. एस. मेहरा
इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट और श्री रामचंद्र मिशन के संयुक्त तत्वावधान में "हार्टफुलनेस निबंध लेखन कार्यक्रम 2026" का सफल आयोजन किया गया। छात्राओं के सर्वांगीण विकास और आंतरिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित इस निबंध प्रतियोगिता (आयु वर्ग 19-25 वर्ष) का मुख्य विषय "स्वीकार्यता विकास का प्रतीक है" था।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि शिक्षा कामयाबी दिलाती है, लेकिन वास्तविक सफलता मन, हृदय, सोच और भावनाओं में संतुलन स्थापित करने से मिलती है। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को अपने अंतर्मन से जुड़ने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापिका पूनम साहू और प्राध्यापक अमन वर्मा ने छात्राओं को विषय की बारीकियों से अवगत कराया और बताया कि 'स्वीकार्यता' किस प्रकार व्यक्तिगत व सामाजिक विकास का आधार बनती है।
अखिल भारतीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र और यूनेस्को के सहयोग से आयोजित इस निःशुल्क प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न भाषाओं में अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही ।
प्राचार्य
Tags:
समाचार
.jpg)