ad

अंतरराष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन आयोजित


अंतरराष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन आयोजित

जकार्ता । एल.पी.जी.आई.एस.ए. के 5 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया अंतरराष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रेम विज मुख्य अतिथि एवं डॉ. विनोद शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। एल.पी.जी.आई.एस.ए. के संस्थापक आशीष शर्मा ने एवं संस्थापिका योगिता शर्मा ने सबका स्वागत किया।

एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) के पांचवें जन्मदिन के उपलक्ष्य में पटल पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह एल.पी.जी.आई.एस.ए. की 191 वीं जी.जी.एम. (ग्लोबल गैदरिंग मीट) थी। इस अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दुबई, यू .के. और भारत से जाने माने कवियों और साहित्यकारों ने शिरकत की।

एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) के संस्थापक और ग्लोबल चेयरमैन आशीष शर्मा ने सभी का स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं। संस्थापिका एवं ग्लोबल प्रेसिडेंट योगिता शर्मा ने सबको बधाई दी। ग्लोबल वाइस प्रेसीडेंट एडवाइजरी मीनू संयोग एवं रीजनल प्रेसिडेंट दक्षिण पूर्वी एशिया लीना शारदा ने अपना बधाई संदेश भेजा। ग्लोबल वाइस प्रेसीडेंट जी.जी.एम मॉनिटरिंग मीनाक्षी गांधी गुप्ता ने जी.जी.एम मॉनिटरिंग की। 
भारत से वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने आशीष और योगिता को एल.पी.जी. आई.एस.ए.के पांचवे जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साहित्य के प्रति प्रेम और योगदान की प्रशंसा की और सभी कवियों को प्रोत्साहित किया। 
उन्होंने सभी कवियों की सराहना की और  एल.पी.जी.आई.एस.ए को दुनिया भर के कवियों को एक सूत्र में बांधने के लिए सराहा। जाने माने कवि विनोद शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने सभी को बधाई दी और सभी कवियों की हौसला अफ़जाई की। कार्यक्रम का सफल संचालन इंडोनेशिया से कवयित्री एवं ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट मीडिया सपोर्ट और रीजनल प्रेसिडेंट भारत वैशाली रस्तौगी ने बड़े शानदार अंदाज़ से किया। विशेष वक्तव्य कंट्री प्रेसिडेंट मीडिया थाईलैंड शिखा रस्तोगी और धन्यवाद प्रस्ताव भारत से मयंक जिंदल द्वारा पेश किया गया। 

इस गोष्ठी में प्रेम विज, डॉ.विनोद शर्मा, मयंक जिंदल, लखबीर सिंह निर्दोष,अविनाश बागड़े,सरला विजय सिंह, डॉ.शांति शर्मा, पूर्णिमा मिश्रा, विभा सिंह (भारत), 
आशीष शर्मा, योगिता शर्मा, सुरेश चौधरी, मीनाक्षी गांधी गुप्ता, वैशाली रस्तौगी, डी.एन.मारु (इंडोनेशिया), शिखा रस्तौगी (थाईलैंड), सुमन जैन, अंजना मजूमदार, उर्मिला मिश्रा (ऑस्ट्रेलिया), शेखर राम कृष्ण तिवारी जी (यू ए ई), डॉ.शैलेंद्र ऐलन (यू. के) ने अपने विचार रखे, शुभ कामनाएँ दीं और अपनी बेहतरीन रचनाओं से काव्य-व्योम को सजा दिया। वीडियो और पोस्टर अभिलक्ष शर्मा, वेदिका गुप्ता, काव्या गुप्ता और सर्टिफिकेट - थाइलैंड से ग्लोबल सर्टिफिकेट समन्वयक सुनीता महेंद्रू द्वारा तैयार किए गए।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post