मंदसौर के कवि मुन्ना बैटरी मस्कट (ओमान) के प्रसिद्ध कार्यक्रम 'हास्य मेव जयते' में करेंगे काव्यपाठ
विदेशी धरती पर गूंजेगा भारतीय हास्य और कविता का रंग, मंदसौर के कवि मुन्ना बैटरी की होगी विशेष प्रस्तुति
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मन्दसौर। भारतीय हास्य कविता और मंचीय व्यंग्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे मंदसौर के कवि मुन्ना बैटरी आगामी 21 अगस्त 2026 को ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित हास्य कवि सम्मेलन ‘हास्य मेव जयते’ में अपनी हास्य एवं व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे।
इंडियन सोशल क्लब ओमान के हिंदी विंग द्वारा GDT Group के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम ‘हास्य मेव जयते’ का 30वां संस्करण है। कार्यक्रम में भारत के प्रसिद्ध कवियों की प्रस्तुतियां होंगी। इस आयोजन में भारत से आमंत्रित कवियों में मंदसौर के कवि मुन्ना बैटरी भी अपनी विशेष हास्य प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को शाम, ओमान बॉलरूम, शेरेटन होटल, मस्कट में आयोजित होगा। कार्यक्रम में भारत के सुल्तानात-ए-ओमान में राजदूत महामहिम श्री प्रशांत पिसे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कवि मुन्ना बैटरी ने बताया कि ओमान मस्कट की धरती पर भारतीय प्रवासी परिवारों के बीच हास्य कविता प्रस्तुत करना उनके लिए गौरव और खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि वे अपनी प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय हास्य कविता की खूबसूरती और अपनी मालवा की माटी की खुशबू को ओमान तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे कवि मुन्ना बेट्री ने ओमान की धरा पर अवसर देने के लिए प्रख्यात कवि दिनेश रघुवंशी दिल्ली का आभार माना है
इस आयोजन को लेकर भारत, विशेषकर मध्यप्रदेश के साहित्य एवं हास्य मंच से जुड़े लोगों में भी उत्साह है। मन्दसौर के कवि मुन्ना बैटरी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति देना जिले के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। मुन्ना बैटरी देश भर के साहित्य मंचों और कवि सम्मेलनों में धूम मचा रहे हैं टीवी चैनलों पर भी कवि मुन्ना बैटरी का अपना क्रेज बना हुआ है।अब मंदसौर का कवि विदेश में भी कविता हास्य और व्यंग्य रचनाओं से प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रहे हैं ।
अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य परिषद जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र भावसार सचिव नंदकिशोर राठौर हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री ब्रजेश जोशी, जन परिषद अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल मंदसौर टैलेंट संस्था प्रमुख नरेंद्र त्रिवेदी दशपुर जागृति संगठन अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र पुराणिक शिक्षाविद डॉ उर्मिला सिंह तोमर सहित अन्य सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं ने कवि मुन्ना बैटरी को बधाई दी ओर कहा कि विदेश की धरती पर मंदसौर का नाम गौरवान्वित होगा ।
Tags:
समाचार
.jpg)