ad

साहित्यकारों को दिया 'धैर्य विशिष्ट सम्मान'



साहित्यकारों को दिया 
'धैर्य विशिष्ट  सम्मान'

बरेली। विशिष्ट बचपन पत्रिका एवं साहित्यिक संस्था कवि गोष्ठी आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में इटौआ रोड स्थित धैर्या मेंशन में भव्य सरस काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ 'धीर' ने की । मुख्य अतिथि चंदौसी से पधारी कवयित्री डॉ रीता सिंह रहीं जबकि  विशिष्ट अतिथिगण साहित्यकार श्रीमती ज्ञान देवी सत्यम एवं डॉ मिथिलेश राकेश रहीं। 
   कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। 
   समारोह में साहित्य, समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बरेली के वरिष्ठ साहित्यकार गणेश पथिक, डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता, ज्ञान देवी सत्यम, डॉ. मिथिलेश राकेश, राम कुमार कोली एवं प्रवीन कुमार शर्मा, पीलीभीत के सत्यपाल ‘सजग’, शाहजहाँपुर के डॉ. प्रदीप बैरागी तथा  चंदौसी की सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. रीता सिंह को 'धैर्य विशिष्ट साहित्य सम्मान' से अलंकृत किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। सम्मान प्रदान करने वालों में विशिष्ट बचपन पत्रिका की प्रधान संपादक राजबाला धैर्य, कार्यकारी संपादक बीना आजाद तथा कवि गोष्ठी आयोजन समिति के सचिव एडवोकेट उपमेंद्र सक्सेना प्रमुख रहे। 
    काव्य संध्या में नगर एवं बाहर से आए कवियों ने अपनी उत्कृष्ट काव्य रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। 
     कार्यक्रम में संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, डॉ. दीपक मुखर्जी ‘दीप’, शिवरक्षा पांडेय, वीर सिंह आजाद,भारतेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार चौधरी, पी.के.दीवाना, डॉ राजेश शर्मा ककरेली, बीना आजाद, मनोज दीक्षित टिंकू, राजकुमार अग्रवाल ‘राज’, सारिका शर्मा, मिलन कुमार ‘मिलन’, मनोज सक्सेना मनोज, रामधनी निर्मल , विनीता सिंह सिसोदिया, हेमपाल अनुराग, सात्विक चौधरी ,एवं रीतेश साहनी सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन राजबाला धैर्य ने किया।

-उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट
 सचिव 
मोबाइल -98379 44187
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post