सावन में रिमझिम फुहारों के बीच गूंजे श्याम बाबा के जयकारे, श्री श्याम कृपा पर हुआ भव्य श्याम कीर्तन एवं झूला उत्सव
सिवनी मालवा। सावन के पवित्र महीने में _"रिमझिम बरसे पानी"_ की थीम पर नगर के मेन रोड स्थित *श्री श्याम कृपा, श्याम प्रेमी सचिन महेश्वरी* के निवास पर भव्य श्याम कीर्तन एवं झूला उत्सव का आयोजन किया गया।
"करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम" के पथ पर चलने वाले श्याम प्रेमियों द्वारा यह आयोजन किया गया। सावन की रिमझिम बरसात के बीच श्याम बाबा का भव्य एवं आकर्षक दरबार सजाया गया। बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक *हार्दिक राठी, बलराम रघुवंशी एवं उदय जी* द्वारा बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर उपस्थित श्याम प्रेमी देर रात तक झूमते रहे।
"सावन का महीना रिमझिम बरसे पानी", "आया है खाटू से चलकर शीश का दानी", "खाटू बुला रहा है, कृपा नहीं तो क्या है"_ जैसे अनेक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरे वातावरण में *"हारे के सहारे की जय"* और *"जय श्री श्याम"* के जयकारे गूंजते रहे।
कीर्तन में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने उपस्थित होकर बाबा की ज्योत लेकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अंत में श्याम बाबा की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
Tags:
समाचार
.jpg)