मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने किया जुलूस का भव्य स्वागत
इटारसी। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की पैदाइश की खुशी में बुधवार को इटारसी में ईद-उल-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया। शहर की विभिन्न मस्जिदों से निकले जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निंबाड़ा क्षेत्र पहुंचे। यहां मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद द्वारा जुलूस में शामिल इमामों और मुस्लिम समाज के लोगों का फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया गया। इस दौरान तबर्रुक भी वितरित किया गया।
परिषद के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अथर खान ने बताया कि इटारसी में हर वर्ष ईद-उल-मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत और उत्साह के साथ निकाला जाता है। मुस्लिम विकास परिषद धार्मिक कार्यों के साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद तथा सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। इसी क्रम में परिषद द्वारा जुलूस का भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष इमाम शाह, नगर अध्यक्ष शेख रमजान, कोषाध्यक्ष शेख हमीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद आमिर शालू, महासचिव शेख शकील, सचिव मोहम्मद इमरान खान राजा, सह सचिव शेख इमरान खान, रफीक खान, मोहम्मद अजहर खान, आबिद भाई, शेख तौसीफ, सह मीडिया प्रभारी अरबाज खान, संगठन मंत्री शेख नाहिद कुरैशी, नदीम भाई, सदस्य शेख फारूक सहित परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
Tags:
समाचार
.jpg)