राधाकृष्ण मार्केट अग्निकांड: आग बुझाने वाले दमकल कर्मियों का सिंधी समाज ने किया सम्मान, चालीहा महोत्सव में हुआ ब्राह्मण भोज
इटारसी। शहर के राधाकृष्ण मार्केट में गुरुवार को एक दुकान में लगी आग पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नगर पालिका के जांबाज दमकल कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पूज्य पंचायत सिंधी समाज के तत्वावधान में झूलन सेवा समिति ने शुक्रवार रात एक कार्यक्रम आयोजित कर इन कर्मचारियों की कर्मठता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
इन दमकल कर्मियों का हुआ सम्मान
आग बुझाने में अदम्य साहस का परिचय देने वाले दमकल विभाग के कर्मचारियों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में नरेंद्र महाराज, परसराम मीणा, अरुण चौधरी, मांगीलाल, आशीष तिवारी, अंकित, उमाशंकर दुबे शामिल हैं।
चालीहा महोत्सव में ब्राह्मणों का सम्मान और भोज
सिंधी समाज द्वारा इन दिनों मनाए जा रहे 'भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव' के तहत धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का दौर भी जारी है। इसी श्रृंखला में शनिवार को शहर के कर्मकांडी ब्राह्मणों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्राह्मणों को ससम्मान भोज कराया गया तथा समाज की ओर से उन्हें दान-दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
Tags:
समाचार
.jpg)