सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई को उनकी जन्मभूमि ज़मानी में ग्रामवासियों ने याद किया
इटारसी । सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई को उनकी जन्मभूमि ज़मानी में उनके जन्मदिवस के अवसर पर ग्रामवासियों ने याद किया ।
उनके स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।
ज्ञातव्य हो कि प्रतिवर्ष उनके जन्मदिवस पर परसाई जी को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जो इस वर्ष किन्ही कारणों से 2 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा ।
प्रतिवर्ष किसी एक विशिष्ट साहित्यकार अथवा कलाकार जो परसाई की परम्परा को आगे बढ़ाए हुए हैं उन्हें ज़मानी में परसाई सम्मान से नवाजा जाता है ।
इस वर्ष का परसाई सम्मान से सुप्रसिद्ध चित्रकार अवधेश वाजपेयी को सम्मानित किया जाएगा ।
इसी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विख्यात आलोचक और कवि डॉ विजय बहादुर सिंह जी होंगे ।
विवेचना रंग मंडल जबलपुर के कलाकारों द्वारा परसाई की रचनाओं पर आधारित व्यंग्य नाट्य की प्रस्तुति प्रगति विवेक पांडे के निर्देशन में होगी ।
इस कार्यक्रम को ग्राम पंचायत और हरिशंकर परसाई समिति ज़मानी संयुक्त रूप से आयोजित करेंगे और गाँव की सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग होगा ।
आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सरपंच कला कमरे जनपद सदस्य सुखराम ग्राम के वरिष्ठ नागरिक अश्विनी दुबे आर बी चौधरी सुभाष दुबे केवल राम गौर हेमंत दुबे सचिव और अनेकों ग्रामीण जनता उपस्थित थीं ।
उपरोक्त जानकारी समिति के सदस्य हेमंत दुबे ने दी ।
Tags:
समाचार
.jpg)