ad

शास हाई स्कूल केंदूढार में निःशुल्क सरस्वती सायकिल वितरण


शास हाई स्कूल केंदूढार में निःशुल्क सरस्वती सायकिल वितरण

सराईपाली । निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल केंदूढार में अध्यनरत कक्षा नवमी के छात्राओं  को साइकिल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी भास्कर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रकाश पटेल जनपद उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौधरी केंदूढार सरपंच श्रीमती पूर्णिमा साहू सांसद प्रतिनिधि श्री रोहित कुमार साहू पंच श्रीमती अनीता चौहान , नीलाबाई डड़सेना स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार साहू व्याख्याता किशोर कुमार कश्यप, गीता रॉय,भानुमति साहू और डमरुधर रौतिया उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने  कहा कि सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। यह एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह को आसान करती है।जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश पटेल ने कहा कि सरस्वती सायकिल योजना के कारण बेटियों की नामांकन और ठहराव में वृद्धि हुई है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post