सनाढ्य ब्राह्मण सभा का भुजरिया मिलन समारोह का कार्यक्रम संपन्न
इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण सभा इटारसी का भुजरिया मिलन समारोह कार्यक्रम श्री शंकर मंदिर इंगल चाल के सत्संग सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पं जीपी दीक्षित ने की।
दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि भुजरिया पर्व का महत्व कृषि के क्षेत्र में भी अमूल्य है,भुजरियों के विकास को देखकर खेत में बोये जाने वाले गेहूं की गुणवत्ता की परख होती थी, कि इसे बोया जाना चाहिए या नहीं?
मुकेश पाराशर ने बताया कि यह पर्व आपसी वैमनस्यता के बैर भाव को भुलाकर समाज को एक होने का संदेश देता है।
इसके उपरांत सदस्यों ने एक दूसरे को भुजरिया भेंट कर एवं गले लग कर पर्व की बधाईयां दी।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दुबे ने एवं आभार प्रदर्शन घनश्याम शर्मा ने जताया।
बैठक में , सुधीर दुबे, अनरुद्ध चंसौरिया,महेंद्र पचौरी ,घनश्याम शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, शिवनारायण बुधौलिया ,मुकेश पाराशर, जुगल किशोर शर्मा, विनोद शर्मा, राजेश तिवारी आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।
Tags:
समाचार
.jpg)