ad

जैन इंजीनियर्स सोसाइटी द्वारा पांचवीं बार वृक्षारोपण, फलों के 21वृक्षों को रोपित किया.


जैन इंजीनियर्स सोसाइटी द्वारा पांचवीं बार वृक्षारोपण, फलों के 21वृक्षों को रोपित किया

 फरीदाबाद । डॉक्टर विश्वेश्वरैया जी के जन्मदिन के उपलक्ष में जेस फरीदाबाद द्वारा अमृता आर्गेनिक फार्म हाउस में, फलों के वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया. कार्यक्रम में आम, अमरूद, मौसमी, नींबू,अनार, शहतूत आदि के सुंदर पौधे लगाए गए.
कार्यक्रम में जेस के पदाधिकारी इंजीनियर अरुण जैन, श्री धन कुमार जैन, श्री एस. के.जैन, इंजीनियर गौरव,इंजीनियर कर्नल गोपालाकृष्णन, स्वामी एकमृता नन्द चैतन्य, जी,डॉक्टर आकांक्षा जैन व अन्य उपस्थित जनों ने वृक्षारोपण किया.
 इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कल यह छोटे-छोटे पौधे, विशाल फल वाले वृक्ष बनकर जन-जन को सुंदर, स्वास्थ्यवर्धक फल प्रदान करेंगे, जो निश्चित रूप से आप सभी को उनके मंगल कामनाएं व आशीर्वाद दिलाएंगे.
इस कार्यक्रम में रोपित 100 प्रतिशत वृक्ष निरंतर बड़े होंगे.
ज्ञातव्य है कि जैस, वर्धमान महावीर सेवा समिति, सखी सेवा संस्थान, अमृता पाठशाला द्वारा आयोजित यह पांचवा वृक्षारोपण कार्यक्रम रहा. सर्वप्रथम 108 वृक्षों का रोपण अमृता हॉस्पिटल परिसर में किया गया उसके पश्चात सेक्टर 100 में कृष्ण मंदिर में 21 फलदार वृक्ष लगाए गए. अमृता पाठशाला प्रांगण में वृक्षारोपण हुआ उसके पश्चात आराध्य धाम परिसर के पार्क में वृक्ष लगाए गए और यह पांचवा वृक्षारोपण का कार्यक्रम अमृता ऑर्गेनिक फार्म हाउस में किया गया.
 इन सभी आयोजन में डॉ सुभाष जैन गुरूजी, डॉ आकांक्षा जैन, श्रीमती रिया जैन, श्री सुरेंद्र जैन का आर्थिक योगदान भी रहा.छोटी सी बिटिया आदिरा की सक्रिय सहभागिता आनंद दायी रही.
  कार्यक्रम के पश्चात जलपान की व्यवस्था की गई.
 अमृता पाठशाला के ऊर्जावान बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया संस्था के महासचिव इंजीनियर धन कुमार जैन ने स्वामी एकमृतानन्द चैतन्य जी,कर्नल गोपाल कृष्ण, डॉक्टर आकांक्षा जैन व अमृत पाठशाला के बच्चों का आभार व्यक्त किया.
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post