अंतरराष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन 'हिन्दी की गूँज’ का भव्य आयोजन मेदान इंडोनेशिया में किया गया
जकार्ता । अंतरराष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन 'हिन्दी की गूँज’ का भव्य आयोजन मेदान इंडोनेशिया में किया गया।
कौंसल जनरल रवि शंकर गोयल मुख्य अतिथि रहे। एल.पी.जी.आई.एस.ए. के संस्थापक आशीष शर्मा ने सबका स्वागत किया एवं संस्थापिका योगिता शर्मा ने सशक्त मंच संचालन किया।मोहन गोयल, जूलियस राजा, प्रेम विज एवं डॉ. विनोद शर्मा ने शुभकामनाएँ दीं*
‘अंतरराष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन – हिन्दी की गूँज’ का भव्य आयोजन आर्यदत्ता होटल, मेदान इंडोनेशिया में पीटी. शील ऑयल इंडोनेशिया, इंडियन एक्सपैट्रिएट्स एसोसिएशन मेदान (IEAM) एवं परकुम्पुलान मस्याराकत इंडोनेशिया इंडिया (PMII) द्वारा एल.पी.जी़.आई साहित्य एसोसिएशन - रजि. (LPGISA) के सहयोग से किया गया। यह एल.पी.जी.आई.एस.ए. की 192 वीं जी.जी.एम. (ग्लोबल गैदरिंग मीट) थी। इस अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में जकार्ता,सुरवाया, पूर्वकार्ता एवं मैदान इंडोनेशिया के जाने माने कवियों और साहित्यकारों ने शिरकत की।
एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) के संस्थापक और ग्लोबल चेयरमैन आशीष शर्मा ने सभी का स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं। संस्थापिका एवं ग्लोबल प्रेसिडेंट योगिता शर्मा ने बहुत उम्दा मंच संचालन किया। मोहन गोयल सी एम डी पी.टी.शील ऑयल इंडोनेशिया, जूलियस राजा चेयरमैन पी एम एम आई ने, वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज, प्रसिद्ध कवि डॉ.विनोद शर्मा ने भारत से एवं दक्षिण पूर्वी एशिया रीजनल प्रेसिडेंट लीना शारदा ने अमेरिका से अपना बधाई संदेश भेजा। मुख्य अतिथि कौंसल जनरल रवि शंकर गोयल ने हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी की गूँज काव्य गोष्ठी की सराहना करते हुए हिन्दी के प्रचार एवं प्रसार के लिए सभी को प्रेरित किया। सभी कवियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने सभी कवियों की मुक्त कंठ से सराहना की एवं अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी भाषा सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि हर देशवासी का मान, सम्मान और अभिमान है।
विशिष्ट अतिथि मिस सुमात्रा उत्तर (इंडोनेशिया) सारा पिया देसिदेरिया ने आशीष शर्मा द्वारा लिखी हिन्दी कविता ‘इंडिया - इंडोनेशिया’का पाठ करके हिंदी भाषा के मान को बढ़ाया।
इस गोष्ठी में रवि शंकर गोयल - कौंसल जनरल, रुचि गोयल, मोहन गोयल - सी एम डी पी.टी.शील ऑयल इंडोनेशिया,जूलियस राजा - चेयरमैन पी एम एम आई, प्रेम विज, विनोद शर्मा, आशीष शर्मा, योगिता शर्मा, सारा पिया देसिदेरिया, मीनू संयोग, सुरेश चौधरी,मीनाक्षी ‘गांधी’ गुप्ता, वैशाली रस्तौगी, निधि देश, सरस्वती सुरेश, सुषमा श्रीवास्तव, डॉ.सोनिया वशिष्ठ ओबेरॉय,भावना सक्सेना, लीना शारदा के शुभकामना संदेश, वक्तव्य एवं काव्य पाठ बहुत शानदार निराले अंदाज से प्रस्तुत किए गए। सभी कवियों ने अपनी रचनाओं से काव्य-व्योम को सजा दिया। आई.ई.ए.एम के सदस्यों स्मृति चौरसिया एवं वरुण चौरसिया ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। एल.पी.जी.आई.एस.ए के अभिलक्ष शर्मा, वेदिका गुप्ता, काव्या गुप्ता और सुनीता महेंद्रू ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)