ad

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन जाएंगे डॉ. अंबेडकर चैत्यभूमि स्मारक मुंबई



मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन जाएंगे डॉ. अंबेडकर चैत्यभूमि स्मारक मुंबई

खंडवा। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत खंडवा जिले के वरिष्ठ नागरिक डॉ. अंबेडकर चैत्यभूमि स्मारक मुंबई की यात्रा करेंगे। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि डॉ. अंबेडकर चैत्यभूमि स्मारक मुंबई के लिये विशेष रेल 15 सितम्बर को रवाना होगी तथा 18 सितंबर को वापस आएगी। इस तीर्थ यात्रा के लिए इच्छुक खंडवा जिले के वृद्धजन अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरकर आवेदक जहां निवास करते है, वहाँ से सबंधित नगरीय निकाय या जनपद पंचायत कार्यालय में 1 से 9 सितंबर के बीच कार्यालीन समय में कार्य दिवसों में जमा किए जा सकते हैं।    इसके लिए आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए तथा उसकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए। महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट रहेगी। आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत आवेदक द्वारा पूर्व में किसी भी धार्मिक स्थान की यात्रा न की गई हो। यात्रा के लिए आवेदक को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होना चाहिए। आवेदक को अपने आवेदन में शासकीय चिकित्सालय से इस बात का प्रमाणीकरण भी लिखवाना होगा कि वह किसी संक्रामक रोग टीबी., कार्डियक, श्वास में अवरोध संबंधी बीमारी  से ग्रसित नही है। आवेदन पत्र के साथ समग्र सदस्य आईडी, आधार कार्ड, वोटर कार्ड की छायाप्रति एवं मोबाईल नम्बर अनिवार्य होगा। यदि यह पाया गया कि आवेदक ने असत्य जानकारी देकर या तथ्यो को छुपाकर आवेदन प्रस्तुत किया है तो उसे किसी भी समय योजना के लाभों से वंचित किया जा सकेगा। ऐसे आवेदक जो कि इस योजना के तहत पूर्व में किसी भी एक स्थान की यात्रा कर चुके हैं,  उनके आवेदन पत्र निरस्त कर दिये जावेगें।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post