बरेली के डॉ ‘मधुकर’ को जबलपुर में मिलेगा ‘स्व. प्रेमकिशोर 'भार्गव' सम्मान’
बरेली। संस्कारधानी जबलपुर की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय साहित्यिक-सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था ‘कादम्बरी’ द्वारा वर्ष 2026 में साहित्यकारों को प्रदान किए जाने वाले विभिन्न सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। देशभर से चयनित साहित्यकारों की सूची में बरेली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेश ‘मधुकर’ का नाम भी शामिल है उन्हें ‘स्व. प्रेमकिशोर भार्गव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके द्वारा रचित चयनित खंड काव्य 'एकलव्य' के लिए प्रदान किया जाएगा सम्मान के अंतर्गत रुपए पांच हजार की सम्मान निधि भी प्रदान की जाएगी।
‘कादम्बरी’ संस्था द्वारा यह सम्मान समारोह 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शहीद स्मारक प्रेक्षागृह, गोलबाजार, जबलपुर में आयोजित किया जाएगा। संस्था ने चयनित 125 साहित्यकारों से समारोह में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
कवि गोष्ठी आयोजन समिति के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ 'धीर' एवं संस्कार भारती, बरेली महानगर ब्रज प्रांत के अध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने डॉ. महेश ‘मधुकर’ को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
-उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट
अध्यक्ष
संस्कार भारती, बरेली महानगर ब्रज प्रांत
मोबा.-98379 44187
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)