ad

पटेल प्रवाह समिति के साहित्यिक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न


पटेल प्रवाह समिति के साहित्यिक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

भोपाल ।  रविंद्र भवन स्थित अप्सरा रेस्टोरेंट में "पटेल प्रवाह समिति" के साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। इसमें वरिष्ठ साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। बैठक में सरदार पटेल के व्यक्तित्व कृतित्व और राष्ट्रीय योगदान के विषय में अगले माह उनकी जयंती के अवसर पर भोपाल में व्याख्यान समारोह आयोजित करने एवं कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने हेतु कार्ययोजना बनाई गई। 
अध्यक्ष श्री होशियार सिंह पटेल ने बताया कि संपूर्ण भारत के निर्माण सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान नई पीढी के सामने आना चाहिए। बैठक में वरिष्ठ साहित्यकार श्री गोकुल सोनी, ओमप्रकाश खुराना, भंवरलाल श्रीवास, सरोज दवे सवि, श्रीराम माहेश्वरी, लक्ष्मीकांत जावणे  तथा अन्य साहित्यकारों ने अपने सुझाव व्यक्त किये। 
अंत में सरोज  दवे  सवि ने सभी का आभार व्यक्त किया।

होशियार सिंह पटेल
अध्यक्ष
पटेल प्रवाह मंच
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post