ad

युवा कवि इन्द्र सिंह अरसेला की पुस्तकों का लोकार्पण 10 अक्टूबर को


युवा कवि इन्द्र सिंह अरसेला की पुस्तकों का लोकार्पण 10 अक्टूबर को 

भोपाल । शिवपुरी निवासी युवा कवि इन्द्र सिंह अरसेला की दो पुस्तकों का 10 अक्टूबर को दुष्यंत कुमार संग्रहालय में लोकार्पण किया जाएगा । वागर्थ समूह द्वारा आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि नवगीत समालोचक वीरेन्द्र आस्तिक(कानपुर) होंगे । वरिष्ठ गीतकार मयंक श्रीवास्तव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे  । जबकि गीतकार कांति शुक्ला और वीरेन्द्र निर्झर सारस्वत अतिथि होंगे । 

         वागर्थ के संस्थापक मनोज जैन "मधुर" ने बताया कि अपरान्ह 3 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ रामवल्लभ आचार्य, ऋषि  श्रृंगारी, राजेंद्र शर्मा, किशन तिवारी, राजेन्द्र गट्टानी, ममता वाजपेयी सहित कई गीतकार और ग़ज़लकार अपनी रचनाओं का पाठ भी करेंगे । वरिष्ठ कवि महेश अग्रवाल और मधु शुक्ला लोकार्पित कृतियों पर अपनी समीक्षाएं प्रस्तुत करेंगे । स्वागत वक्तव्य सुनील चतुर्वेदी देंगे और संचालन डॉ अनिता तिवारी द्वारा किया जाएगा । 
                                    

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post