जमानी ग्राम में आयोजित मुख दंत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 180 रोगी पहुंचे
इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच ने जन जागरूकता की भावना से मुखदंत स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम दंत चिकित्सक डॉ केसी साहू की टीम के सहयोग से ग्राम जमानी में संपन्न किया।
केवीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन में आयोजित कार्यक्रम में आसपास के ग्रामों के 180 मरीजों ने उपस्थित होकर मुखदंत स्वास्थ्य परीक्षण करा कर एवं दवाईयां प्राप्त कर,उचित मार्गदर्शन पाया।
मंच सदस्यों डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ केएस उप्पल,डॉ विनोद सीरिया, सुधीर गोठी, अशोक सक्सेना एवं जैविक खेती के पक्षधर हेमंत दुबे की उपस्थिति में कार्यक्रम आरंभ हुआ।
शिविर में आ रहे मरीजों को दंत चिकित्सक डॉ साहू ने मुख दंत
की सुरक्षा के लिए पान मसाले वाले हानिकारक रसायनों से निर्मित होने वाले पानगुटके के सेवन से परहेज करने को चेताया, रात्रि में सोने पहले मुख ओर दंतों को अवश्य धोकर साफ करना चाहिए के निर्देश दिए।
शिविर सहयोगी एमआरआई गरिमा विश्वकर्मा ने दांतों को स्वस्थ्य रखने के लिए टुथब्रुश करने का सही तरीका बतलाया।
शिविर में टांगना,ढाबा कला, तीखड, भट्टी ,पीपल ढाना, नयागांव, मलोथर ,बांदरी, नजरपुर, तालपुरा,धांई एवं तिली आंवली आदि वनांचल ग्रामों के रोगी आए।
कार्यक्रम संयोजक डॉ सुभाष दुबे ने दंत चिकित्सक डॉ केसी साहू को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
शिविर का संचालन मंच प्रवक्ता राजकुमारदुबे ने किया एवं आभार डॉ सुभाष दुबे ने जताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वस्तिक दुबे,अनिल यादव, मनोज महालहा, रजत बारीबा, नीरज पाल का सराहनीय योगदान रहा।
Tags:
समाचार
