ad

डॉ राम निवास तिवारी'इंडिया' की काव्य कृति ‘नूर-ए-इश्क़’ का मथुरा में हुआ विमोचन


डॉ राम निवास तिवारी'इंडिया' की काव्य कृति ‘नूर-ए-इश्क़’ का मथुरा में हुआ विमोचन

मथुरा । प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी संस्था' जबलपुर,के द्वारा दिल्ली के सुप्रसिद्ध कवि,गीतकार एवं शायर, डॉ. राम निवास तिवारी'इंडिया'के ग़ज़ल संग्रह,"नूर-ए-इश्क़"का विमोचन श्री योग योगेश्वर,अखिल कोटि ब्रह्मांड नायक,भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि मथुरा में  हुआ; जिसमें देश और विदेश से आये हुए अनेक साहित्यकारों और शिक्षा विदों के साथ साथ अनेक वर्तमान और  निवर्तमान प्रशानिक पदाधिकारियों एवम्  जन प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ की! इस अवसर पर डॉ राम निवास"इंडिया"के इस काव्य  कृति को जहाँ खूब सराहा गया वहीं दूसरी तरफ़ इनके काव्य पाठ को श्रोताओं ने तालियों की गूँज से भरपूर सम्मान और समर्थन दिया! तत्पश्चात् 'प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी संस्था' ने भी इन्हें, अंग वस्त्र, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर ‘हिंदी- भक्त' सम्मान से सम्मानित किया! 
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post