प्रभात साहित्य परिषद,भोपाल का 47 वां वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह संपन्न
भोपाल/ राजधानी की चर्चित संस्था प्रभात साहित्य परिषद द्वारा 47 वे वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह तथा पुस्तक साक्षी के स्वर के लोकार्पण का आयोजन दुष्यंत संग्रहालय के सभागार में पूर्व सांसद रघुनन्दन शर्मा की अध्यक्षता में तथा मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयुक्त राजेश भट्ट के मुख्य आतिथ्य में एवं श्रम श्री संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू शर्मा के विशेष आतिथ्य में तथा डॉ. अनीता तिवारी के संचालन में किया गया.
आरम्भ में माँ सरस्वती की पूजन के उपरांत अतिथियों का स्वागत किया गया माँ सरस्वती की वंदना का सस्वर वाचन अनीता असैया द्वारा किया गया. तदुपरांत स्वागत वक्तव्य रमेश नन्द ने दिया परिषद की गतिविधियों पर महेश प्रसाद सिंह ने प्रकाश डाला. इसके बाद अतिथियों द्वारा डॉ. राजेश तिवारी को ज्ञान भारती सम्मान, हीरालाल पारस को डॉ. हुकुम पाल सिंह "विकल" सम्मान, डॉ. देवीदीन अविनाशी को भगवानदास शर्मा साहित्य सम्मान, हरिओम सोनी को गीतकार महेश जोशी सम्मान, श्रीमती कनुप्रदा श्रीवास्तव "विधु "को गीतकार महेश जोशी सम्मान, कमल सिंह कमल को डी. डी. राउत मानव सम्मान, अवनींद्र खरे अंशुमान को मिथिलेश शर्मा सम्मान, मनीष गोस्वामी को श्री राधाकृष्ण शर्मा साहित्य सम्मान, श्रीमती विरोनिका पीटर को श्यामा देवी वाजपेयी सम्मान, सुश्री श्वेता कुमारी को अजुद्दी देवी स्मृति सम्मान शाल श्री फल प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर किया गया.
तदुपरांत शोभा जोशी साक्षी की पुस्तक "साक्षी के स्वर " का लोकार्पण किया गया. काव्यपाठ के अंतर्गत संजय सिंह "बाबूजी" मनीष गोस्वामी, सत्येंद्र सिंह सत्यज ने काव्यपाठ किया.
अंत में अशोक निर्मल ने सभी का आभार व्यक्त किया.
संस्थापक
रमेश नन्द
प्र. सा.परि.,भोपाल
मो.9893856262 - 9340847491
Tags:
साहित्यिक समाचार
