ad

एलकेजी कॉलोनी के बाल कलाकारों ने रामलीला की प्रभाव शाली प्रस्तुति दी


एलकेजी कॉलोनी के बाल कलाकारों ने रामलीला की प्रभाव शाली प्रस्तुति दी

इटारसी । नवरात्रि के प्रथम दिवस एलकेजी कॉलोनी में, चलचित्र शाला समूह के तत्वावधान में, कॉलोनी के बच्चों के द्वारा भव्य बाल रामलीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। 
बाल रामलीला मंचन देखने के लिए कॉलोनी से सैकड़ो की संख्या में दर्शक उपस्थित हुए, एवं बाल कलाकारों के सधे अभिनय पर भारी करतल ध्वनी कर बाल कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।
बाल रामलीला में श्रीराम जन्म, सीता स्वयंवर, राम वनवास, सीता हरण, राम-सुग्रीव मित्रता, लक्ष्मण शक्ति, लंका दहन, कुंभकरण वध और रावण वध जैसी प्रमुख लीलाओं का मंचन किया गया।
रामलीला में श्रीराम की भूमिका जोयल, लक्ष्मण की भूमिका श्रेयांश सिंह में  तथा माता सीता की भूमिका मन्नत यादव ने निभाई। राजा दशरथ के रूप में डॉ. दिनेश कुमार, कौशल्या के रूप में प्रशि, कैकेयी के रूप में आकांक्षा मालवीय और सुमित्रा के रूप में सिया वर्मा ने अभिनय किया। कुंभकरण के रूप में निष्कर्ष, परशुराम एवं रावण के रूप में रौनक प्रजापति ने अभिनय किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post