ad

प्रदीप कुमार जैन विश्व परिवार को भारत सरकार ने भारतीय प्रेस परिषद में सदस्य मनोनीत किया


प्रदीप कुमार जैन विश्व परिवार को भारत सरकार ने भारतीय प्रेस परिषद में सदस्य मनोनीत किया

ललितपुर। दैनिक विश्व परिवार झाँसी एवं रायपुर के प्रधान संपादक श्री प्रदीप कुमार जैन को भारत सरकार ने भारतीय प्रेस परिषद में पुनः सदस्य मनोनीत किया है। इस मौके पर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि प्रबंध समिति, भारतवर्षीय श्री गोलालारीय महासभा न्यास, उत्तरांचल दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी, पारसनाथ एवं वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर तालबेहट समिति, भारतीय जैन मिलन, बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, उ.प्र. जैन शिक्षक सामाजिक समूह एवं अहिंसा सेवा संगठन ने शुभकामनाएँ प्रेषित की एवं कहा कि आपकी इस उपलब्धि से हम सभी गौरवान्वित हैं। भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय मुख्य प्रचार संयोजक विशाल जैन पवा ने कहा कि युवा पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत श्री प्रदीप कुमार जैन पूर्व में भी प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया में सदस्य मनोनीत किये गये थे एवं पूर्ण निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया था। आपको वर्ष- 2025 में राजा श्रेणिक जैन पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत के 5 राज्यों की यात्रा पर आपने राज्य अतिथि का दर्जा प्राप्त किया। वहीं अजरवेजान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सहभागिता निभाई। शुभचिंतकों ने कहा कि आप यशस्वी रहें चिरायु हों एवं नित्य नये आयाम स्थापित करते हुए उन्नति के पथ पर देश का नाम रोशन करते रहें।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post