ad

एनएसीपी पर जिला स्वास्थ्य अधिकारियों हेतु अभिमुखीकरण व संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित


एनएसीपी पर जिला स्वास्थ्य अधिकारियों हेतु अभिमुखीकरण व संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी, डॉ. एन पी सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग एवं समन्वय से राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारियों हेतु अभिमुखीकरण व संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की समझ को मजबूत करना तथा एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार एवं देखभाल से संबंधित सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना रहा।
कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की संरचना, एचआईवी की स्थिति, एचआईवी की रोकथाम, एचआईवी की जांच एवं परामर्श सेवाएं, एआरवी मेडिसिन, यौन संचारित संक्रमण प्रबंधन, इवीटीएचएस तथा उच्च जोखिम समूहों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यशाला में जनपद के विभिन्न सीएचसी एवं सारी स्वास्थ्य केंद्र के एस एम ओ,डी एच एवं डी डब्लू एच तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा अधिकारी ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी एचआईवी /एड्स नोडल अधिकारी दिशा वाराणसी मंडल डॉ पीयूष राय डॉ निधि टंडन(एमटी) दीपक तिवारी(सीबीई)  अवंतिका बाजपेयी (सीबीओ) एवं दिशा क्लस्टर वाराणसी से मंडल कार्यक्रम प्रबंधक मनीष कुमार सिंह, क्लीनिकल सर्विस ऑफिसर श्रीमती पूनम गुप्ता, डाटा मॉनिटरिंग एंड डॉक्यूमेंटेशन ऑफिसर चेतन कुमार श्रीवास्तव ने रिसोर्स परसन के रूप में प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post