श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कवि सम्मेलन में वंदे मातरम का हुआ शंखनाद
पिलखुवा । अयोध्याधाम श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में शब्दों से सजी राष्ट्रभक्ति की महफिल मे वंदे मातरम का शंखनाद हुआ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल जी के द्वारा की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ श्वेता कुमारी चौबे जी के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम में सभी रचनाकारों को विशेष सानिध्य राष्ट्रीय संस्थापक, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल "चक्रवर्ती" जी द्वारा प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्रीमती आँचल जैन जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत की जिससे संपूर्ण पटल देश प्रेम ,ओज और वन्दे मातरम् की रसधार से गुंजायमान हो गया। आमंत्रित मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू त्यागी जी प्रधानाचार्य बैम्बू ग्रोव स्कूल हापुड़ द्वारा सभी को शुभकामनाएं एवं आशीष प्राप्त हुआ।आमंत्रित रचनाकारों में आँचल जैन कटनी,रजनी सिंह गाजियाबाद,हिम्मत चोरड़िया जी कोलकाता,आशा बिसारिया चंदौसी ,संध्या श्रीवास्तव सॉंझ छतरपुर,रीता गुगलानी फरीदाबाद,डॉ कु शशि जायसवाल,सुषमा भंडारी दिल्ली,श्वेता कुमारी चौबे बिहार,स्नेह लता भारती,सरला विजय,आदि की खूबसूरत रचनाओं से पटल देश प्रेम की भावना से अभिभूत हो गया। श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम द्वारा हाल ही में कश्मीर में अनेक जगह कार्यक्रम की आशातीत सफलता के बाद देश को समर्पित वंदेमातरम् पर देश में अनेको प्रदेशों व अनेकों जिलों में वंदे मातरम विषय कवि सम्मेलन करने का निर्णय लिया । आज अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ द्वारा सफलतम कार्यक्रमों में वंदे मातरम का कार्यक्रम दिलों को झखजोरने वाला रहा। कवि अशोक गोयल चक्रवर्ती जी ने वंदे मातरम पर विराट प्रकाश डाल वंदे मातरम पर अपनी कविता को प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कवयित्री बीना गोयल जी ने आगंतुक सभी रचनाकारों का आभार प्रकट किया।
Tags:
साहित्यिक समाचार
