ad

भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी का महामस्तिकाभिषेक संपन्न


भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी का महामस्तिकाभिषेक संपन्न

भक्तामर पाठ के साथ 48 दीपक प्रज्वलित कर किया महा आरती का आयोजन

ललितपुर। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि सहित तालबेहट के दोनों जैन मंदिरों में शनि अमावस्या पर भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी का महामस्तिकाभिषेक एवं विशेष पूजन अर्चना की गई । वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित भक्तामर महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिसकी पूर्व संध्या पर चतुर्दशी को भारतीय जैन मिलन बहुमंडल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा के संयुक्त तत्वाधान में भक्तामर पाठ के साथ 48 दीपक प्रज्वलित कर महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें अनिल जैन, सुशील मोदी, पुष्पेंद्र जैन, वीरेंद्र विरधा, अशोक कड़ेसरा, देवेंद्र बसार, नीलेश गरेठा, हितेंद्र पवैया, कपिल मोदी, विकास पवा, अरविन्द कुमार, अंजेश जैन आदि का सक्रिय सहयोग रहा। वहीं सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में मूलनायक भगवान पारसनाथ स्वामी एवं त्रिकाल चौबीसी के मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ स्वामी का महामस्तिकाभिषेक विश्व कल्याण की मंगल भावना के साथ शांतिधारा एवं पूजन विधान का आयोजन किया गया। जिसमें विदिशा सहित विभिन्न स्थानों से पधारे भक्तों ने पुण्यार्जन किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन बबीना ने किया। अंत में मंत्री जयकुमार जैन कंधारी एवं उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post