ad

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य सम्बर्धन कार्यशाला आयोजित


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य सम्बर्धन कार्यशाला आयोजित

मन के दर्द को प्रबंधित व साझा करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए उत्तम: डॉ मनोज तिवारी

काशी । 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 11 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरफ) वाराणसी में मानसिक स्वास्थ्य सम्बर्धन कार्यशाला  का आयोजन किया गया जिसमें डॉ मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता एआरटीसी, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू ने बताया कि अनियमित दिनचर्या, नकारात्मक सोच, नींद की कमी, मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग, नशा, कार्य का अधिक दबाव मानसिक स्वास्थ्य के लिए चुनौती है उन्होंने कहा कि नियमित दिनचर्या, सकारात्मक सोच, संतुलित आहार, नशे से दूरी, सीमित स्क्रीन टाइम, अपने जिम्मेदारियां का उचित निर्वहन, आपसी तालमेल, परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करना मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन का प्रभावी साधन है। डॉ तिवारी ने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य से मानसिक स्वास्थ्य का देखभाल भी अधिक आवश्यक है उन्होंने तनाव के नकारात्मक प्रभाव से बचाव के लिए रिलैक्सेशन एक्सरसाइज के बारे में बतायाया।
श्री विवेकानंद स्मारक राजकीय चिकित्सालय भेलूपुर की योग प्रशिक्षण के श्री मनीष पांडेय ने तनाव प्रबंधन में योग की भूमिका पर चर्चा किया तथा उन्होंने जवानों को तनाव प्रबंधन के लिए विभिन्न योग का अभ्यास कराया।
डॉ स्वाति तिवारी, डॉ शालू व डॉ सैंधवी ने मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने की आयुर्वेदिक उपाय पर चर्चा किया तथा उन्होंने कहा कि हमारे खान-पान, दिनचर्चा तथा सोच का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है इसलिए हमें सात्विक एवं संतुलित भोजन करना चाहिए।
इस अवसर पर 11 एनडीआरएफ की चिकित्सक डॉ परमजीत कौर, डिप्टी कमांडेंट राम भवन यादव, संतोष कुमार उप कमान अधिकारी, इंस्पेक्टर सुधीर सिंह, सोमवीर चौधरी मुख्य रुप से उपस्थित रहें। श्री रामभवन यादव ने विशेषज्ञों को धन्यवाद व्यापित किया तथा आगे इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता बताया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post