ad

शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में "शिक्षा से विकसित भारत" के अंतर्गत पैनल चर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ


शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में "शिक्षा से विकसित भारत" के अंतर्गत पैनल चर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा "शिक्षा से विकसित भारत" थीम के अंतर्गत पैनल चर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रथम कार्यक्रम के रूप में *"भारत में शिक्षा का भविष्य"* विषय पर पैनल चर्चा आयोजित हुई। अध्यक्षता प्राचार्य *डॉ. आर. एस. मेहरा* ने की। IQAC समन्वयक *डॉ. हरप्रीत रंधावा* ने NEP 2020 की भूमिका पर प्रकाश डाला। पैनल चर्चा में *डॉ. हरप्रीत रंधावा, श्री स्नेहांशु सिंह, डॉ. संजय आर्य एवं डॉ. मुकेश बिष्ट* पैनलिस्ट के रूप में शामिल हुए और अपने विचार व्यक्त किए।

द्वितीय कार्यक्रम के रूप में सांस्कृतिक एवं कला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विषय *"NEP 2020 में परिकल्पित विकास" था। इस अवसर पर *छात्रा मिताक्षरा ककोड़िया, समीक्षा पांडे और सलोनी अहिरवार ने कविता गायन की प्रस्तुति दी, वहीं समूह गीत में पुष्पांजलि राठौड़, भूमि, नंदिनी, समीक्षा मालवीय, खुशी राठौड़, खुशी ठाकुर ने प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

डॉ. आर. एस. मेहरा
प्राचार्य
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post