सत्संग भजन सिमरन अखंड धूनी का पाठ किया गया
इटारसी । मर्यादा पुरूषोत्तम संत साई ल चाड्रुराम साहब जी के प्रथम निर्वाण दिवस पर सुबह 9:00 बजे से संत बाबा आसुदाराम सत्संग भवन सिंधी कोलोनी इटारसी में सत्संग भजन सिमरन अखंड धूनी का पाठ किया गया। दोपहर , 11:45 बजे पल्लव अरदास के साथ भंडारा प्रसादी ग्रहण , जिसमें सिंधी समाज के अध्यक्ष कैलाश नवलानी उपाध्याक्ष अनिल मिहानी साहित झूलन सेवा समिति अध्यक्ष वासु खूराणी एव सामाजिक बंधु बहने उपस्थित थे।
दोपहर 12:00 बजे सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से निशुलक मोतियाबिंद लेंस प्रतिरोपण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 61 मैरीजों की आंखें की जांच 39 पुरुष 22 महिलाओं की आंखों की जांच की गई ।
48 मरीज मोतियाबिंद के पाए गए जिसमें से 24 मैरीजों को निशुलक ऑपरेशन हेतु विशेष वर्ष द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय गांधीनगर बैरागढ़ भिजवाया गया ।
दोपहर 2:30 बजे सिंधी कपड़ा बाजार स्थित भगवान झूलेलाल जी के मंदिर पर प्रसादी वितरण किया गया ।
शाम 5:00 बजे मुस्कान पुनर्वास केंद्र मैं रह रहै बच्चों को फल, कचौड़ी ,पेंसिल, रबर, शार्पनर ,चिप्स के पैकेट, भेंट किए गए कार्यक्रम का संयोजक अध्यक्ष बंसीलाल चेलानी द्वारा किया गया।
Tags:
समाचार
