ad

मदाह साहब का हुआ संगीतमय पाठ, जय बाबा जय बाबा के गगनभेदी जयकारों से गूंजायमान हुआ क्षेत्र


मदाह साहब का हुआ संगीतमय पाठ, जय बाबा जय बाबा के गगनभेदी जयकारों से गूंजायमान हुआ क्षेत्र

खंडवा। सिंधी समाजजनों के आराध्य पूज्य अमर शहीद संत कंवरराम साहबजी का 69 वां, पूज्य संत बाबा हरदासराम साहब जी (गोदडीवाले) का 49 वां  एवं पूज्य ब्रह्मस्वरुप संत बाबा गेलाराम साहेबजी का 18 वां चार दिवसीय बरसी महोत्सव श्री पूज्य कंवर नगर सिंधी पंचायत, अमर शहीद संत कंवरराम ट्रस्ट जलगांव साहब के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद संत कंवरराम साहबजी के परपौत्र पूज्य साईं राजेश कुमार साहब अमरावती एवं देश विदेश के अनेक संतों महात्माओं की विशेष उपस्थिति में बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी एवं समर्थ पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी नेे बताया कि इस पुण्य अवसर पर गुरुवार को रात्रि 7 बजे से सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल समर्थ पैनल, श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनोहरलाल सबनानी, पदाधिकारियों, समाज की माता बहनों एवं समाजजनों की मौजूदगी में मदाह साहब का संगीतमय आयोजन किया गया। पाठ साहिब की पूर्णाहुति पर भगवान श्री झूलेलाल जी की भोग आरती, अरदास, पल्लव के दौरान संपूर्ण देश प्रदेश के साथ ही विश्व में सुख समृद्धि की कामना की गई। तत्पश्चात प्रसादी वितरण हुई। इस अवसर पर  हरीश आसवानी, प्रदीप कोटवानी, रोहित आर्तवानी, नरेश लालवानी आदि द्वारा सुंदर संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां पर जय बाबा जय बाबा के गगन भेदी जयकारो से क्षेत्र गुंजायमान हुआ। इस दौरान उपस्थित समस्तजन जमकर झूमे। शुभ मौके पर श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के मोहन दीवान, नारायणदास, टीकमदास चावला, किशोर लालवानी, मनोहर हिंदूजा, निर्मल मंगवानी, जेठानंद हरचंदानी, गिरीश, दयाराम नेभनानी, राहुल गेलानी, अजय मंगवानी, अनिल सबनानी, राजेश वाधवा, राजू तीर्थनी, श्याम नरसिंगानी, महेश, भरत चंदवानी, मनीष लालवानी, मयूर जेठवानी, सागर सचदेव, अश्विन बसन्तानी, हरीश मलानी आदि सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post