श्रीमती माया नारोलिया परिषद द्वारा अभिनंदित
नर्मदापुरम।
नर्मदा जयंती के अवसर पर स्थानीय सेवाश्रम नर्मदा मंदिरम में शिव संकल्प साहित्य परिषद के तत्वाधान में नर्मदा पूजन एवं बालकों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सम्मान समारोह संपन्न हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोपाल की बाल साहित्यकार राजकुमारी चौकसे की अध्यक्षता में नर्मदा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए अपराह्न में सम्मान समारोह के अंतर्गत सुरेंद्र सिंह पवार संपादक साहित्य संस्कार की अध्यक्षता में सर्वप्रथम गेंदालाल जायसवाल की स्मृति में₹1000 की नगद राशि से श्री घनश्याम मैथिल भोपाल को सम्मानित किया गया इसके साथ ही श्रीमती कांति शुक्ला श्रीमती वंदना चौधरी सुश्री मेकलसुता श्री शंभू गिरी गोस्वामी श्री श्याम सुंदर तिवारी श्री दिनेश श्रीवास्तव श्री रजनीश दुबे धरतीपुत्र पूर्व पार्षद श्री प्रकाश शर्मा चंद्रभूषण वशिष्ठ एवं चंपा पुरी गोस्वामी को परिषद की ओर से मानद उपाधि एवं शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया इसी अवसर पर अतिथि कवियों के साथ राज्यसभा में नामांकित सदस्य श्रीमती माया नारोलिया को परिषद की ओर से सम्मानित किया गया तथा काव्य गोष्ठी में श्री शिवानंद सोनी श्री सुभाष यादव पंडित गिरि मोहन गुरु श्रीमती आरती शर्मा श्री घनश्याम गिरि तथा अतिथि कवियों ने काव्य पाठ भी किया आभार पंडित अखिलेश गुरु एवं रामविलास मेहरा ने माना।
.jpg)
