दीप्ति सक्सेना को मिला राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024
बदायूं । वेदों की नगरी उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ में स्काउट भवन में दिनांक 15/07/2024 को जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक महाकुम्भ का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान - 2024 से अलंकृत किया गया।
दीप्ति सक्सेना प्रभारी प्रधानाध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कटसारी बरेली को इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ। विषमताओं के मध्य भी उनके विद्यार्थी शैक्षणिक एवं पाठ्येत्तर क्रियाकलापों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।
शिक्षक महाकुम्भ में प्रतिभागिता हेतु सम्पूर्ण भारत से विभिन्न राज्यों के 1000 से अधिक शिक्षकों द्वारा आवेदन किया गया था जिसमें से मात्र 151 शिक्षकों का चयन सम्मान हेतु किया गया।
श्री संतपाल सिंह राठौड़ जी की दशम पुण्यतिथि के अवसर पर संस्था प्रमुख श्री हरिप्रताप सिंह राठौड़ एवं संयोजिका श्रीमती पल्लवी शर्मा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी आमंत्रित थे।
.jpg)
