हरियाणा के देवेंद्र बने 'चैंपियन आफ चैंपियन' : अलग-अलग भार वर्ग में पंजा कुश्ती पहलवानों ने दिखाए करतब
ग्वालियर। शर्मा मेमोरियल ओपन आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप में हरियाणा ने बाजी मारी। डॉ भगवत सहाय मेडिकल कॉलेज सभागृह में गत दिवस आयोजित इस प्रतियोगिता में 6 राज्यों के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 60 किलोग्राम भार वर्ग में रितेश कुमार द्वितीय स्थान, काशी तृतीय स्थान, अजय बिजोरिया चतुर्थ स्थान, रमन कुमार पांचवें स्थान पर रहे। इसी प्रकार 70 किलो में प्रशांत, अंकित, इस्लाम खान, मीर जफर अली ने बाजी मारी। 80 किलो भार वर्ग में अनिल, मधुसूदन, अनिकेत कुमार, शिवम गुर्जर रहे। 90 किलो भार वर्ग में छत्तीसगढ़ के अब्दुल, गुलशन माझी, जंग बहादुर, रवनीत कक्कर विजेता रहे। 90 प्लस में देवेंद्र सिंह, तनिष्क मिश्रा, गौरव सिंह, कृष्ण राजावत ने बाजी मारी।
संस्था के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय बताया कि प्रत्येक भार वर्ग में 18 हजार रुपए का नकद पुरस्कार तथा चैंपियन ऑफ चैंपियन को 15 हजार का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। कुल मिलाकर 1.05 लाख के नकद पुरस्कार दिए गए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर एवं पुरस्कार वितरण में एलआईसी के एसडीएम खलील अहमद खान द्वारा किया गया। उक्त प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश पंजा कुश्ती संघ के सचिव भोपाल से तारीख खान, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश आर्म रैसलिंग प्रवीण सिंह जादौन, ग्वालियर आर्म रैसलिंग संगठन के सचिव डॉ आदित्य भदौरिया, उपाध्यक्ष डॉ विशाल यादव, कोषाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र तथा विशिष्ट अतिथि सिक्योरिटी एजेंसी से लक्ष्मी शर्मा उपस्थिति रहीं।
: प्रेषक मुकेश तिवारी ,वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर
.jpg)
